संजु चौधरी, शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों अपने शिमला दौरे पर हैं। उनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए शिमला को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया हैं। चप्पे- चप्पे पर पुलिस का पहरा हैं। वहीं जब बुधवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला स्कैंडल पॉइंट से गुज़रना था तो उसी समय वहां से मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को पुलिस की से रोक दिया गया। लगभग 20 मिनट तक एंबुलेंस मरीज सहित खड़ी रही। काफिले के गुजरने के बाद एंबुलेंस वहां से जाने दिया गया।
बता दें की उपायुक्त के आदेशानुसार सभी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान वाहनों के आवागमन पर रोक थी लेकिन आपातकालीन वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं थे। 17 अप्रैल को उपायुक्त की ओर से यह आदेश जारी किए गए थे,बावजूद इसके बुधवार को जब राष्ट्रपति का काफ़िला गुजरा तो एंबुलेंस राष्ट्रपति के काफिले के जाने का इंतजार करती रही,जिससे लोगों में काफी रोष हैं।
वहीं खड़े उच्च न्यायलय के अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस को एंबुलेंस को वहां से जाने देना चाहिए था।वहीं एंबुलेंस ड्राइवर ने कहा कि मुझे पुलिस ने रोक दिया। मनोरोग चिकित्सालय जाना था मरीज को लेकर लेकिन पता क्यों पुलिस ने मुझे यहां रोक दिया।
