ज्वाली:राशपाल सिंह (TSN)-ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत पंचायत पलौहड़ा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पास एक पुली का निर्माण कार्य चल रहा है जोकि स्थानीय जनता के बीच एक मजाक बना हुआ है।बता दे कि इस निर्माणाधीन पुली के उपरली तरफ मात्र 5- 6 मीटर की दूरी पर पहले ही एक पुली लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई थी और नीचे की तरफ भी ज्वाली जौन्टा मार्ग पर लगभग 35- 36 वर्ष पहले विभाग द्वारा एक पुली का निर्माण किया गया था जो आज भी सुचारू रूप से सुरक्षित है ।
बता दे कि यह जो पुली बनाई जा रही है ।इसकी ऊंचाई सड़क से लगभग 7-8 फुट रखी गई है जोकि हरेक की सोच से बाहर है।इस पुली की तीनों तरफ भरपाई के लिए लगभग लाखों रुपए खर्च होंगे जोकि व्यर्थ खर्च है।जानबूझ कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ठेकेदार के साथ मिली भगति से इस खर्चें को अंजाम दिया जा रहा है।बिना वजह सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है और विभाग के उच्च अधिकारी वातानुकूल कमरे में अपनी गहरी निद्रा में लीन है ।बताया जा रहा है कि ठेकेदार ज्वाली के विधायक एवम कृषि व पशु मंत्री चंद्र कुमार के राइट हैंड है।इसलिए ही विभाग को बौना बनाकर सरकार पर बिना वजह आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।लोगों ने सरकार व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्या से गुहार लगाई है कि इस निर्माणाधीन पुली की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता का कहना ये
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि इस बारे मुझे कोई जानकारी नहीं है,केवल आपके माध्यम से पता चला है।इस बारे स्पॉट पर जाकर काम का जायजा लिया जाएगा।इसके बाद ही करवाई अमल में लाई जाएगी।
