By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश सरकार के समक्ष उठाई जाएगी सैनिक स्कूल सुजानपुर की मांगें, जल्द निकाला जाएगा समाधान: अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश सरकार के समक्ष उठाई जाएगी सैनिक स्कूल सुजानपुर की मांगें, जल्द निकाला जाएगा समाधान: अनुराग ठाकुर
himachalNews

प्रदेश सरकार के समक्ष उठाई जाएगी सैनिक स्कूल सुजानपुर की मांगें, जल्द निकाला जाएगा समाधान: अनुराग ठाकुर

admin
admin 6 Min Read
Updated 2023/05/15 at 11:43 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर:अपने प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सैनिक स्कूल सुजानपुर में स्कूल प्रबंधन समिति के साथ विशेष बैठक की। बैठक में धर्मशाला चंडीगढ़ से आए सैन्य अधिकारियों के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य व रजिस्ट्रार भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री के समक्ष स्कूल प्रबंधन ने प्रदेश सरकार के साथ मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग के हस्ताक्षर व स्कूल की चारदीवारी लगाए जाने पर पर विशेष रूप से बात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सैनिक स्कूल सुजानपुर की मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाकर उन्हें जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
बैठक के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सैनिक स्कूल की कई मांगे पिछले काफी सालों से लंबित पड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरभूमि रहा है और यहां से हजारों सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार की अनदेखी का खामियाजा यह स्कूल भुगत रहा हैं। आज तक जब से इस सैनिक स्कूल की सुजानपुर में स्थापना हुई है तब से यहां एमओयू तक साइन नहीं हो पाया हैं। यह बाउंड्री वाल नहीं लगी है,जबकि अब यहां लड़कियों के लिए एक हॉस्टल तैयार हो रहा है, अगर जमीन चिह्नित नहीं होगी तो होस्टल को लेकर और समस्याएं खड़ी होंगी ।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जल्द एमओयू साइन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के राज्यों की सरकारें अपने यहां स्थित सैनिक स्कूलों को काफी ग्रांट दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भी ग्रांट इन एड को कम से कम अब समय के मुताबिक चार गुना ज्यादा बढ़ाना चाहिएताकि भविष्य में यहां बेहतर सेना अधिकारी तैयार किए जा सकें। यहां बजट के मुद्दे को जल्द हल करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने स्तर पर जितना हो सके उतनी ग्रांट इस स्कूल को दे रही हैं।
सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने एनएच के निर्माण के चलते हो रही आम जनता को परेशानी पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ राजनीति करना होता है उन्होंने हमेशा विकास की सोच रख कर काम करने की कोशिश की हैं। इसी कड़ी में मटौर से बाया हमीरपुर शिमला तक फोरलेन बनाया जा रहा हैं। हमीरपुर से बिलासपुर तक 300 करोड रुपए खर्च कर सड़क को बनाया जा रहा हैं। हमीरपुर धर्मपुर से मंडी तक 1200 करोड़ की लागत से सड़क को बनाया जा रहा हैं। रानीताल से नादौन तक 80 करोड से सड़क का काम पूरा किया गया हैं। सड़क का काम सड़क पर ही होना है और जब विकास के काम होते हैं तो इसकी वजह से कटिंग सहित दूसरी समस्याएं आम लोगों को आती हैं, लेकिन भविष्य में यही समस्या उनके लिए सुविधा बन जाती हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया है उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर शिमला में कल रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है जिसमें वह खुद से रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे ।
कांग्रेस की जीत हुई हैं,जीतने वाली पार्टी को अपने बारे में कुछ भी कहने का पूरा हक
कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव में जीत का श्रेय भारत जोड़ो यात्रा को देने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत हुई है और जीतने वाली पार्टी को अपने बारे में कुछ भी कहने का पूरा हक होता हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बताएगा की दूसरे राज्यों में होने वाले चुनावों में क्या परिणाम होते हैं। उन्होंने कहा कि हर राज्य की अपनी परिस्थितियां और मुद्दे होते हैं और उसके मुताबिक ही चुनाव वहां लड़ा जाता हैं। जहां तक भारत जोड़ो यात्रा की बात है यह कांग्रेस पार्टी का अपना विषय है और उसे ही अपनी इस तरह की गतिविधि को देखना हैं।
दी केरल स्टोरी भारतीय लोगों की और भारतीय लोगों पर बनी फिल्म
दी केरल स्टोरी के कुछ सरकारों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दी केरल स्टोरी भारतीय लोगों की और भारतीय लोगों पर बनी फिल्म है फिल्म में साफ बताया गया है कि कैसे किस देश की बेटियों को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए प्यार का रास्ता अपनाया जा रहा हैं। यह सब कुछ एक षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ वैश्विक आतंक को फैलाने की कुछ संगठन कोशिश कर रहे हैं यह चुनौती भारतीयों और भारतीयता पर खड़ी होती है इस पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए था जिन राज्यों ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया है वह इसे हटाए ताकि उन राज्यों के लोग भी अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर जागरूक हो सके ताकि जो केरल में हुआ है वह दूसरी जगहों पर ना हो।
TAGGED: Anurag Thakur, demands, Government, hamirpur, Sainik School, solution, Sujanpur
admin May 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर निगम शिमला में 10 वर्ष तक रहा हूं पार्षद.. इस शहर की समस्याओं से भली-भांति परिचित -CM
Next Article गसोता में ऐतिहासिक नलवाड़ मेलों की हुई शुरुवात, विधायक आशीष शर्मा ने खूंटा गाड़ कर किया मेलों का आगाज़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?