By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गसोता में ऐतिहासिक नलवाड़ मेलों की हुई शुरुवात, विधायक आशीष शर्मा ने खूंटा गाड़ कर किया मेलों का आगाज़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > festival > गसोता में ऐतिहासिक नलवाड़ मेलों की हुई शुरुवात, विधायक आशीष शर्मा ने खूंटा गाड़ कर किया मेलों का आगाज़
festivalhimachal

गसोता में ऐतिहासिक नलवाड़ मेलों की हुई शुरुवात, विधायक आशीष शर्मा ने खूंटा गाड़ कर किया मेलों का आगाज़

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/15 at 11:46 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: गसोता में ऐतिहासिक नलवाड़ मेलों की शुरुवात हो चुकी हैं। इन मेलों की शुरुवात सोमवार को सदर विधायक आशीष शर्मा ने की। विधायक ने सबसे पहले मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर महंत का आशीर्वाद लेकर व खूंटा गाड़ कर मेलों का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें इन मेलों का शुभारंभ करने का अवसर मिला हैं। महादेव कि असीम कृपा और लोगों के आशीर्वाद से ही वह यहां तक पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि गसोता महादेव के मेले सौ वर्षों से अधिक समय से चल रहे हैं और यह हमारी संस्कृति कि पहचान हैं। जो संस्कृति पूर्वजों की ओर से शुरु कि गई है, उसे संजो कर रखना हमारी जिम्मेवारी हैं। पुराने समय में जब मेला शुरु हुआ था तब यह मेला दो दिन का हुआ करता था, लेकिन अब यह आठ दिन का होता हैं। उन्होंने कहा कि इस पुरानी संस्कृतिक पहचान को हमें सुचारु रूप से चलाने के लिए आपसी सहयोग से आगे आना चाहिए।
गसोता महादेव को पर्यटन कि दृष्टि से विश्व मानचित्र पर लाया जाएगा। यहां बन रहे सरोवर का कार्य भी जल्द ही पूरा होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर दौरे के दौरान गसोता महादेव को धार्मिक पर्यटन कि दृष्टि से विकसित करने की मांग कि गई है और विधायक प्राथमिकता में भी इस कार्य को डाला गया हैं। धार्मिक पर्यटन के रूप में जब गसोता महादेव कि स्थली विकसित होगी तो स्थानीय क्षेत्रवासियों को रोजगार व आर्थिकी मजबूत करने के साधन भी मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस योजना को पूरी तरह अमलीजामा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने मेलों में दुकानदारी करने पहुंचे व्यपारियों को हर सुविधा देने के निर्देश विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही सभी पंचायत प्रतिनिधियों, मेला आयोजन कमेटी व जनता को मेलों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंदिर के महंत राघवानंद गिरि, गसोता पंचायत कि प्रधान सुमन पठानिया, उपप्रधान कृपाल सिंह, मंदिर कमेटी प्रधान दूनी चंद, बीडीसी लंबलू तिलक राज शर्मा, क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, स्थानीय वार्ड सदस्य रिंकू पठानिया व अन्य मौजूद रहे।
TAGGED: Gasota, hamirpur, inaugurated, MLA Ashish Sharma, Nalwad fairs, started
admin May 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश सरकार के समक्ष उठाई जाएगी सैनिक स्कूल सुजानपुर की मांगें, जल्द निकाला जाएगा समाधान: अनुराग ठाकुर
Next Article बाल विधायक दावेदारों से मुखातिब हुए पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह,पंचायत व्यवस्था और बच्चों की सहभागिता विषय पर की चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?