By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश के डिपो संचालकों की नई सरकार पर टिकी आस, मांगों को जल्द पूरा करने की उठाई मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > प्रदेश के डिपो संचालकों की नई सरकार पर टिकी आस, मांगों को जल्द पूरा करने की उठाई मांग
electionhimachalpolitical

प्रदेश के डिपो संचालकों की नई सरकार पर टिकी आस, मांगों को जल्द पूरा करने की उठाई मांग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/12 at 5:29 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हिमाचल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को प्रदेश की बागडोर मिलने पर उनके समर्थक खुशी मना रहे हैं। लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच प्रदेश डिपो संचालक समिति ने भी सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी हैं। उन्हें बधाई देने के साथ ही उन्होंने प्रदेश डिपो संचालक समिति की मांगों को जल्द पूरा करने की बात भी कही है।

प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि प्रदेश में हुए उपचुनावों व विधानसभा के आम चुनावों में प्रदेश के डिपो संचालकों ने अहम भूमिका निभाई हैं। हिमाचल प्रदेश में डिपो संचालकों की ही एकमात्र यूनियन थी जिसने उपचुनावों के दौरान भोरंज विधानसभा क्षेत्र के धमरोल में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का ऐलान किया था। उसी तरह प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों से पहले भी हमीरपुर के टाउन हॉल में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के सामने कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के सभी डिपो संचालकों को प्रतिमाह 20 हजार वेतन देने के साथ ही वन टाइम लाइसेंस की व्यवस्था करने, एलपी एलटी राशन कार्ड धारकों को भी एलपीएल की तर्ज पर राशन मुहैया करवाने की शर्तों पर कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का एलान किया था।

अब जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है तो प्रदेश डिपो संचालक समिति इन सब मांगों को पूरा करने की बात प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष रख रही हैं। वहीं दूसरी ओर डिपो संचालकों के हमीरपुर में हुए सम्मेलन के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस की सरकार बनने पर डिपो संचालकों को प्रतिमाह 20 हजार रुपए वेतन प्रतिमाह देने की बात भी कही थी।

अशोक कवि ने कहा कि 20 हजार रुपए वेतन की मांग के साथ ही समिति के अन्य मांगों को भी मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया था। यही कारण हैं कि प्रदेश के डिपो संचालकों ने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों का साथ दिया हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की हैं कि कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश के डिपो संचालकों की दयनीय आर्थिक स्थिति पर तरस खाते हुए अतिशीघ्र हमारी सभी मांगों पर मोहर लगाएगी।

TAGGED: Depot operators, new government
admin December 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article इंटक ने कांग्रेस सरकार से जताई उम्मीद, मजदूर वर्ग की समस्याओं का करें समाधान
Next Article भाजपा नेता ने हिमाचल के नए मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कह डाली ये बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

मंडी नगर निगम चुनाव: पहले दिन केवल एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन

Ago

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?