बिलासपुर /सुभाष ठाकुर: प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर इंटक ने कांग्रेस नेताओं को बधाई दी है तो वहीं, हाईकमान का आभार भी जताया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेगी। प्रदेश इंटक महासचिव सीताराम सैणी ने बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में मजदूर वर्ग के हितों की अनदेखी हुई है।
एक ओर जहां चार साल तक कागार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हो पाई। वहीं,दूसरी ओर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मजदूरों के लिए चलाई गई कई योजनाओं को बंद कर दिया गया। जिसका खामियाजा मजदूर वर्ग को भुगतना पड़ा है। सीता राम सैणी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन की नियुक्ति की जाए। वहीं, अनुभवी व्यक्ति की तैनाती की जाए। ताकि मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान हो सके।
