नाहन : देवेंद्र कुमार – रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री व 2 कैबिनेट मंत्रियों के दौरे को लेकर आज रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने नोहराधार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विधायक विनय कुमार ने कहा कि जल्द ही उपमुख्यमंत्री व 2 केबिनेट मंत्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहे है और उसी के मद्देनजर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली मर्तबा उप मुख्यमंत्री और मंत्री इस विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं जिसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है विनय कुमार ने कहा की उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह व कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान जल्द रेणुका दौरे पर आ रहे हैं जो विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।उन्होंने कहा कि इलाके की कई ऐसी समस्याएं हैं जिन्हें मंत्रियों के सामने उठाया जाएगा उन सभी समस्याओं पर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया गया ताकि इन्हें गंभीरता के साथ मंत्रियों के सामने उठाया जा सके।
