By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उपमुख्यमंत्री ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी 31 करोड़ की पानी की योजना की सौगात,मिलेगा पीने का साफ पानी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > उपमुख्यमंत्री ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी 31 करोड़ की पानी की योजना की सौगात,मिलेगा पीने का साफ पानी
himachalpolitical

उपमुख्यमंत्री ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी 31 करोड़ की पानी की योजना की सौगात,मिलेगा पीने का साफ पानी

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/05/11 at 12:19 AM
Share
मंजूर पठान,चंबा: डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अब जल्द ही पीने का साफ़ पानी मिलेगा। नलकों के माध्यम से लोगों के घरों तक स्वच्छ पीने के पानी की सप्लाई की जाएगी जिसके लिए बुधवार को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  विधानसभा क्षेत्र डलहौजी में 31 करोड़ की लागत से पानी की योजना का उद्घाटन किया हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री के डलहौज़ी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस की सीनियर नेता आशा कुमारी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री ने यहां 34 लाख से पानी की नई स्कीम का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के सौजन्य से बेहतरीन पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। नलकों में स्वच्छ पानी दिया जाएगा ताकि लोगों को स्वच्छ पानी का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि डलहौजी शहर के आसपास 210 करोड़ की लागत से जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाएं शुरू करवाई गई हैं,ताकि उसका लाभ यहां के जनमानस को मिले। इसके अलावा सलूणी क्षेत्र में 120 करोड़ की लागत की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें आज 56 करोड़ की योजना का उद्घाटन किया गया।
वहीं परिधि गृह डलहौजी में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की   4 महीने पहले जनता ने जिन्हें नकार दिया वह सत्ता की बात करते हैं। अगर उन्होंने पहले कार्य किए होते तो वह सत्ता से बाहर नहीं होते, हालांकि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार अवैध खनन को लेकर सख्त है और चंबा में भी अगर अवैध खनन हो रहा है तो अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा है कि वह हर 2 महीने के बाद डलहौजी का रुख करेंगे और यहां किसी तरह के विकास की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है भाजपा को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं।
डलहौजी पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी सरकार की बात रखी और कहा कि 4 महीनों में कांग्रेस पार्टी की सरकार काफी आगे बढ़ी है और विकास को लेकर कई तरह के प्लान तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की डलहौजी में 24 घंटे स्वच्छ पानी 9 वार्ड में दिया जाएगा। इसमें सेना सहित एयर फोर्स को भी पानी दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार को परिंदा भी  पर नहीं मार सकता है तो भाजपा के ख्याली पुलाव हैं। वो अपने सपने कभी पूरे नही कर पाएंगें।
उन्होंने कहा कि जो जो वायदे हमने जनता के साथ किए हैं उन्हें जल्दी पूरा किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा की पौने चार सौ करोड़ के जल शक्ति विभाग के कार्य डलहौजी और सलूणी में चले हुए हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा।
TAGGED: 31 crore, Chamba, constituency, Dalhousie, Deputy CM, Drinking water, water scheme
admin May 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल का हाटकोटी मन्दिर है अद्भुत.. जानिए यहां तांबे का कलश लोहे की जंजीर से क्यों बंधा है
Next Article फीस जमा नहीं होने पर पैट व लीट के 347 ऑनलाइन आवेदन तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने किए रद्द
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?