By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बढ़ेड़ा पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया उद्घाटन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बढ़ेड़ा पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया उद्घाटन
himachalNews

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बढ़ेड़ा पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया उद्घाटन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/29 at 9:05 PM
Share
Una, Rakesh-:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़ेड़ा में नव निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए कुल 1.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें प्रथम चरण में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। भवन के दूसरे तल का निर्माण आगामी चरण में किया जाएगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर मजबूत अधोसंरचना ग्रामीण विकास की आधारशिला होती है। उन्होंने पंचायत में आपसी सहयोग से किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हरोली क्षेत्र में अब तक लगभग 300 ट्यूबवेल स्थापित किए जा चुके हैं तथा इनकी रिमॉडलिंग पर करीब 100 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके साथ ही 135 करोड़ रुपये की लागत से विभोर साहिब जल योजना की रिमॉडलिंग भी प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने लक्ष्य रखा कि हरोली को वर्ष 2027 तक शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा से संपन्न बनाया जाएगा।पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंडोगा क्षेत्र में वनखंडी के समीप रेस्ट हाउस के पास लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से रोप-वे परियोजना आरंभ की जाएगी। यह रोप-वे होशियारपुर सीमा से पंडोगा तक बनाया जाएगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।इसके अलावा पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसे पंडोगा स्थित कम्युनिटी सेंटर भवन में शुरू किया जाएगा। बाथू में 18 करोड़ रुपये की लागत से टूल रूम का निर्माण तथा टाहलीवाल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का कार्यालय आगामी 15 दिनों के भीतर स्थापित कर दिया जाएगा, जिससे आपदा प्रबंधन व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।
TAGGED: UNA deputy CM mukesh agnihotri
Chandrika January 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नाबार्ड का बड़ा ऐलान: वित्त वर्ष 2026-27 में हिमाचल को 45,809 करोड़ का ऋण
Next Article यूजीसी की नई गाइडलाइंस के खिलाफ मंडी में सवर्ण समाज का विरोध, ज्ञापन सौंपा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?