By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मध्य प्रदेश के छात्रों को उपायुक्त ने किया सम्मानित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > मध्य प्रदेश के छात्रों को उपायुक्त ने किया सम्मानित
educationhimachal

मध्य प्रदेश के छात्रों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/15 at 6:24 PM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार –  उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन समिति सिरमौर राम कुमार गौतम ने आपदा प्रबन्धन विषय पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर में एक माह का प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) सफलतापूर्वक पूरा करने वाले मध्यप्रदेश के दो प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। उन्होंने दोनों छात्र शुभम कुमार इंगला व वैशाली यादव को प्रशस्ति पत्र और आपदा प्रबन्धन किट भी वितरित किए ।

उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 में आपदा प्रबंधन को और सशक्त एवं सुदृढ़ करने के दृष्टिगत राज्यपाल हिमाचल प्रदेश द्वारा अनुमोदित इंटर्नशिप पॉलिसी को प्रत्येक जिला में संचालित किया गया था। इसी के संदर्भ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, मध्य प्रदेश से आए एमबीए आपदा प्रबंधन स्नातकोत्तर उपाधि के अंतिम वर्ष के दो छात्रों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को 16 अगस्त से 15 सितंबर तक सफलतापूर्वक पूरा किया है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले दोनों विद्यार्थियों ने एक माह तक जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (1077) के दैनिक कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 तथा हिमाचल प्रदेश आपदा राहत नियमावली 2012 के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने बताया कि इन प्रशिक्षुओं को आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन एवं शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नाहन मे फील्ड विजिट करवाया गया। इसके साथ ही 14 सितंबर 2022 को इन छात्रों ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल में भी सक्रिय रूप से भाग लिया व घटना प्रतिक्रिया तंत्र के बारे में विस्तृत रूप से प्रायोगिक जानकारी ली।

admin September 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की जान को बताया खतरा
Next Article नालागढ़ में सफाई कर्मियों को वितरित की गई सुरक्षा कीट्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

रामपुर में 8 सितंबर को 100 मशीन ऑपरेटर पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

Ago

धर्मशाला में नेत्र देखभाल कार्यशाला, स्वास्थ्य जागरूकता को गांव-गांव पहुंचाने पर जोर

Ago

शिक्षा के जरिए बदलाव की पहल को राज्यपाल ने सराहा, ‘एक से श्रेष्ठ’ के पांच साल पूरे

Ago

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में हमीरपुर कांग्रेस का हल्ला बोल, गांधी चौक पर फूंका भाजपा का पुतला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?