नालागढ़/ जगत सिंह – नगर परिषद नालागढ़ की मीटिंग हाल में सफाई कर्मियों के लिए एक ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया । यह ट्रेनिंग कैंप हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज द्वारा आयोजित किया गया था। जिसके माध्यम से सफाई कर्मियों को सफाई के लिए क्या- क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और अपनी सुरक्षा के लिए कौन-कौन से सुरक्षा कवच पहनने होंगे इसको लेकर सफाई कर्मियों को जहां जागरूक किया गया। वहीं हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज के माध्यम से 50 सफाई कर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर किट्स भी वितरित की गई।
नालागढ़ में सफाई कर्मियों को वितरित की गई सुरक्षा कीट्स
Leave a comment
Leave a comment
