विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN):हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में मंगलवार को डीसी ऊना राघव शर्मा ने मां के दरबार में हाजिरी भरी और सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कालिया ने उन्हें ट्रैफिक प्लान, रोपवे और इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट को लेकर आ रही समस्याओं से भी अवगत करवाया।
उन्होंने उपायुक्त से मुलाकात की और स्थानीय लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में उन्हें जानकारी दी। डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों को आ रही समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की है उनकी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना गया हैं और जल्द उन सभी समस्याओं का हल करने का प्रयास किया जाएगा
