विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN): विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मार्च चिंतपूर्णी मां चिंतपूर्णी का नव वर्ष 2024 का कैलेंडर बनकर तैयार हैं जिसका अनावरण मंगलवार को जेबीडी ग्रुप जालंधर की ओर से डीसी ऊना एवं मंदिर आयुक्त राघव शर्मा से चिंतपूर्णी में करवाया गया।
इस मौके पर कार्यवाहक मंदिर अधिकारी संजीव कुमार,वित्त एवं लेखाधिकारी कुलदीप शर्मा,मंदिर क्लर्क डी.के आदि द्वारा डीसी ऊना को यह कैलेंडर भेंट किया और इसका अनावरण करवाया गया। डीसी ऊना राघव शर्मा ने कहा कि आज माता चिंतपूर्णी के नव वर्ष 2024 की कैलेंडर का अनावरण उनके द्वारा किया गया है इसके अलावा उन्होंने माता चिंतपूर्णी की सभी श्रद्धालुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
