By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंत्री की चेतावनी के बाद भी पटवारी कानूनगो की हड़ताल जारी.. बोले किसी कीमत पर मंजूर नही स्टेट कैडर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंत्री की चेतावनी के बाद भी पटवारी कानूनगो की हड़ताल जारी.. बोले किसी कीमत पर मंजूर नही स्टेट कैडर
himachalNews

मंत्री की चेतावनी के बाद भी पटवारी कानूनगो की हड़ताल जारी.. बोले किसी कीमत पर मंजूर नही स्टेट कैडर

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2025/03/05 at 7:49 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार ने तहसीलदारों,पटवारियों और कानूनगो को स्टेट कैडर में लाने के बाद प्रदेशभर में सरकार के इस फैसले का विरोध हो रहा है।इस फैसले के खिलाफ पटवारी कानूनगो पेन डाउन स्ट्राइक पर चल रहे हैं।इस फैसले से जहां जनता को दिक्कतें पेश आ रही हैं वही कार्य भी प्रभावित हो रहा है।मास कैजुअल लीव पटवारी कानूनगो ने आंदोलन का आगाज किया था.वहीं अब अनिश्चितकालीन पेन डाउन स्ट्राइक पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की सख्त कार्यवाही की चेतावनी के बाद भी पटवारियों का कहना है स्टेट कैडर उन्हें मंजूर नही है.उनकी हड़ताल उस समय तक जारी रहेगी,जब तक यह फैसला वापिस नही लिया जाता।शिमला में भी पटवारियों की इस फैसले के विरोध में हड़ताल जारी है.

संयुक्त पटवारी कानूनगो महासंघ महासचिव का कहना ये

संयुक्त पटवारी कानूनगो महासंघ के महासचिव चन्दरमोहन ने कहा कि उन्होंने कभी भी स्टेट कैडर के लिए हामी नही भरी है।उन्हें स्टेट कैडर मंजूर नही है।इस फैसले से उनकी पद्दोन्नति पर असर पड़ता है।उन्होंने कहा कि सरकार के साथ कई मर्तबा वार्ता हो चुकी है और इस बात से सरकार को पहले ही अवगत करवा दिया गया था कि उन्हें स्टेट कैडर मंजूर नही।यहां तक कि बलवान चंद अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की गई थी।जिसकी सिफारिश आज तक लागू नही की गई है।जबकि उसे लागू करना चाहिए था।उन्होंने कहा कि 16अगस्त2024 सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत करवा दिया गया था कि अगर स्टेट कैडर किया जाता है तो वह हड़ताल पर चले जायेंगे।उन्होंने कहा सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें स्टेट कैडर में नहीं लाया जाएगा जबकि उनके लिए तबादला नीति बनाई जाएगी लेकिन इसके विपरीत यह फैसला सरकार ने लिया जिसका पटवारी कानूनगो पुरजोर विरोध करता है ।इस फैसले से उनकी पदोन्नति प्रभावित होती है।सरकार जब तक फैसला वापिस नही लेती हड़ताल जारी रहेगी।

वही पटवारी भानवी का कहना है कि उनकी पद्दोन्नति तो प्रभावित होती है.साथ मे पटवारखाने में मूलभूत सुविधाएं नही है।अभी तक वाईफाई की सुविधा नही दी गयी है।लैपटॉप इतने पुराने है कि कार्य नही करते है।पटवारखाने रिहायश में चल रहे हैं,न बिजली की व्यवस्था ठीक ढंग से है न ही शौचालय तक है।केवल बोला ही गया है अभी पटवारियों को कोई भी सुविधा नही दी गयी है।उनकी हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक यह फैसला वापस नही होता।

पटवारी कानूनगो को स्टेट कैडर में लाने का फैसला जनहित में-जगत सिंह नेगी

वहीं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पटवारी कानूनगो को स्टेट कैडर में लाने का फैसला जनहित में लिया गया है।इस फैसले से इनको कोई परेशानी नही होनी चाहिए।यह फैसला इनकी एसोसिएशन के साथ कई दौर की बैठकों के उपरांत ही लिया गया है।बहुत सारी समस्याएं थी जिसके लिए कमेटी का गठन भी किया ।उनके बहुत मुद्दों का हल कर दिया गया है जो अन्य है उन पर भी विचार किया जा रहा है। उनका एक मुद्दा था कि कानूनगो की परिक्षा में एक पेपर लैंड मैन्युअल को लेकर है,रेवेन्यू एक्ट को लेकर है अगर उसमें फैल हो जाते थे तो बाकी पेपर भी देने पड़ते थे लेकिन अब उस पेपर में फैल भी हो जाएं और बाकी में पास हो जाएं तो दोबारा से उन्हें परीक्षा देने की आवश्यकता नही है।कानूनगो पटवारी को फील्ड में कार्य के लिए अब पटवारखनो में वाई-फाई की सुविधा दे दी है यहां तक की खराब कंप्यूटर और लैपटॉप को भी दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं और जिन स्थान पर कंप्यूटर लैपटॉप नहीं है वहां पर खरीदने की प्रक्रिया जारी हो गई है।जो इनकी मांगे हैं उनको मान रहें है बाकी पर भी विचार किया जा रहा है ,बावजूद इसके इनका इस तरह का आंदोलन करना ठीक नही है,जनहित में नही है।अगर यह नियमों के खिलाफ कार्य पर नही आएंगे और जनता को परेशानी होगी तो नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी.

TAGGED: Shimla Patwari Kanungo's strike
Chandrika March 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक..प्रत्येक हकदार को मिले लाभ
Next Article छोटी काशी में संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव, वापिस लौटे देवी-देवता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?