चिंतपूर्णी:विकास शर्मा (TSN)-हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में एक श्रद्धालु 3000 किलोमीटर की पदयात्रा कर पहुंचा.मां चिंतपूर्णी के दरबार में दूर दूर से लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं.ऐसे ही एक श्रद्धालु राजा बाबू बिहार मुजफ्फरनगर से पैदल मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे.
सोमवार को बिहार के मुजफ्फरनगर के राजा बाबू अपनी 3000 किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे.राजा बाबू ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर से शुरू की गई यात्रा का अंतिम पढ़ाव माता श्री वैष्णो देवी का दरबार है.इसके बाद उनकी यह 3000 किलोमीटर की पदयात्रा समाप्त होगी.उन्होंने बताया कि अभी तक अयोध्या, बनारस, मथुरा,वृंदावन,कुरुक्षेत्र,मनसा देवी और नैना देवी के दर्शन कर चुके हैं.इस यात्रा के दौरान वे 11 शक्तिपीठों के दर्शन करेंगे.
