बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज श्रद्धालुओं के द्वारा लगभग 40 किलो चांदी जिसकी बाजार में कीमत लगभग 33 लाख रुपए है । माता के चरणों में भेंट की गई और इस चांदी से अब माता जी के मंदिर के मुख्य मंदिर के गर्भ गृह के स्तंभ सजेंगे । सजावट और स्थापित करने का कार्य बनारस और पंजाब के कारीगरों के द्वारा बखूबी किया गया है । इस पर जहां पर हनुमान जी की मूर्ति भैरव जी की मूर्ति श्री नैना देवी इसके अलावा ओम बहुत ही अच्छे तरीके से उकेरा गया है ।
शक्तिपीठ श्री नैना देवी में लगातार पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा सोना चांदी माता के चरणों में अर्पित करते रहे हैं । इससे पहले दिल्ली की समाज सेवी संस्था के द्वारा माता के दरबार में सोने का गुंबद बनाकर अर्पित किया गया था और उसके बाद आज श्री नैना देवी सेवा सोसायटी लुधियाना के द्वारा चांदी के स्तंभ माता के चरणों में अर्पित किए गए ।श्री नैना देवी जी सेवा सोसायटी लुधियाना के प्रधान बलवीर शर्मा और महासचिव राज कुमार गोयल ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं के द्वारा काफी समय से चांदी एकत्रित की जा रही थी, ताकि माता के जो स्तंभ है उन पर चांदी चढ़ाई जा सके और माता की असीम कृपा रही कि चांदी जो है पूर्ण रूप से एकत्रित हो गई और श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर इसमें दान दिया । आज बड़े ही चाव के साथ माताजी के स्तंभों पर चढ़ाई जा रही है ।
