कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- जिला कुल्लू में नवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके अलावा कन्याओं का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
जिला कुल्लू के मुख्यालय माता शीतला मंदिर और भेखली माता के मंदिर में भी नवरात्रि की शुरुआत से ही हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। वही अष्टमी के दिन में हजारों भक्तों ने मां दुर्गा के मंदिर जाकर कन्या पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। इसके अलावा महिलाओं ने अपने घरों में भी कन्याओं का विशेष पूजन किया। भेखली माता के पुजारी विजय शर्मा ने बताया कि मां भेखली कि यहां पर काफी मान्यता है और माता दक्षिण भारत के जगन्नाथ पुरी से यहां आई है। यहां पर साल के दोनों नवरात्रों में विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है और दूर-दूर से लोग माता का आशीर्वाद लेने के लिए यहां पर आते हैं। जिला कुल्लू के मंदिरों में जहां दोपहर के समय दुर्गा पूजा, सुंदरकांड पाठ, रामायणपाठ, भजन कीर्तन, हवन, पूजा आदि किया जा रहा है। तो वही, रात के समय जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें भक्त अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।
