बिलासपुर :सुभाष ठाकुर- शक्तिपीठ श्री नैना देवी में सुबह की आरती के साथ सुबह 2:00 बजे माता के मंदिर के द्वार खोल दिए गए थे । आज नवमी का दिन है और आज सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जा रही है।
श्री नैना देवी में पंजाब , हिमाचल, हरियाणा , दिल्ली उत्तर प्रदेश और बिहार से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं । जबकि पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने अपने छोटे-छोटे बच्चों के आज मुंडन संस्कार भी करवाएं । यह प्राचीन परंपराएं लगातार चलती आ रही है, जिसका निर्वहन आज भी श्रद्धालु कर रहे हैं । श्रद्धालु पहली बार बच्चों के बाल कटवा कर माता जी के चरणों में अर्पित करते हैं। नवरात्र मेला में अभी तक किसी भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है और श्रद्धालुओं को आराम से लाइनों में माता जी के दर्शन हो रहे हैं ।
