सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-हिमाचल प्रदेश पुलिस रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले सामान के अलावा अब पेट्रोल-डीजल भी बेचेगी। पुलिस लाइन सोलन में सब्जी मंडी के नजदीक पेट्रोल पंप बनकर तैयार हो चुका है जिसका निरीक्षण डीजीपी संजय कुंडू ने किया है। इस दौरान उन्होंने यहां पर अधिकारियों से जानकारी हासिल की है, कितना कार्य बचा है और कब तक यह पूरा हो जाएगा।
पुलिस कर्मचारी चलाएंगे पेट्रोल पंप
डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पहला पेट्रोल पंप यह होगा जिसे पुलिस चलाएगी,उन्होंने कहा कि पुलिस कल्याण में यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह पेट्रोल पंप सरकार की मंजूरी से बनाया गया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले पुलिस सरकार को वेलफेयर देती थी. इसके बाद पुलिस ने अपनी जमीन पर पेट्रोल पंप बनाया है और इसके लिए रूल्स भी बनाए गए हैं।उन्होंने कहा कि यहां पर उन लोगों को उन बच्चों को रोजगार दिया जाएगा जिनके माता-पिता पुलिस में थे और उनकी अचानक मृ*त्यु हो गई है.उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप को पुलिस के कर्मचारी चलाएंगे और इसकी चैयरमेन एसपी सोलन होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सोलन,ऊना और बिलासपुर में पेट्रोल पंप खोलने के लिए विचार किया गया था.सबसे पहले सोलन में इसकी शुरुआत की जाएगी और जल्द ही इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से करवाया जाएगा,उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप में सभी लोगों को फायदा मिलेगा और लोग इसका लाभ उठा पाएंगे।
