बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- देवभूमि हिमाचल प्रदेश में लगभग 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने नवरात्र पूजन किया है और हिमाचल पुलिस को अपनी सेवा का मौका दिया है । यह बात हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज रामनवमी के उपलक्ष्य पर परिवार सहित माता श्री नैना देवी के दर्शन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही ।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी और दशहरे की शुभकामनाएं भी दी ।
संजय कुंडू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी हिमाचल के शक्तिपीठों पर तैनात रहे और दिन रात श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डटे रहे ।उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने पूरी सतर्कता के साथ और अलर्ट के साथ नवरात्रों में अपनी ड्यूटी की और श्रद्धालुओं को आराम से लाइनों में दर्शन करवाए । संजय कुंडू ने श्री नैना देवी के दरबार में परिवार सहित माता की पूजा अर्चना की ।पुजारी प्रदीप शर्मा ने विधिवत रूप और मंत्र उच्चारण के साथ रूप से पूजा अर्चना करवाई, इस मौके पर मंदिर न्यास की तरफ से उन्हें माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया गया ।
