By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए तैयार हुआ ढालपुर मैदान…इस बार मिलेगी 15 देशों की संस्कृति को देखने की झलक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए तैयार हुआ ढालपुर मैदान…इस बार मिलेगी 15 देशों की संस्कृति को देखने की झलक
himachalNews

अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए तैयार हुआ ढालपुर मैदान…इस बार मिलेगी 15 देशों की संस्कृति को देखने की झलक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/10/23 at 3:49 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए दशहरा उत्सव समिति के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है और 15 देश के कलाकार भी ढालपुर पहुंच चुके हैं। ऐसे में कला केंद्र के अलावा प्रदर्शनी मैदान में भी सांस्कृतिक मंच तैयार किया गया है। जहां पर दोपहर के समय भी लोगों की सुविधा के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चर रिलेशन विभाग से भी अधिकारी यहां पर पहुंचे हैं और 7 दिनों तक बाहरी देशों की संस्कृति से भी स्थानीय लोग रूबरू होंगे। इसके अलावा 25 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे के बाद कार्निवल परेड का भी आयोजन किया जाएगा। उसमें भी बाहरी देश के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं जिला कुल्लू के पर्यटन स्थलों को भी इस बार दशहरा उत्सव के साथ जोड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री भी तीन दिनों तक जिला कुल्लू में रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भी कुल्लू के साथ लगते काईस धार ट्रैक का निरीक्षण करेंगे और यहां पर वन विभाग के द्वारा इलेक्ट्रिकल कार्ट भी सैलानियों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में बाजार को भी बेहतर तरीके से सजाया गया है।

ढालपुर मैदान में हाई मास्क लाइट का भी प्रबंध

सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के द्वारा दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा और समापन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के द्वारा किया जाएगा। सुंदर ठाकुर ने बताया कि देवी देवताओं के शिविर में भी बेहतर व्यवस्था की गई है और ढालपुर मैदान में हाई मास्क लाइट का भी प्रबंध किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस जवान जगह तैनात किए गए हैं और ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर बनाई गई है। उन्होंने बताया कि दशहरा में अमेरिका रूस, रोमानिया, कजाकिस्तान, क्रोएशिया, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, पनामा, ईरान, मालदीव, मलेशिया, केन्या, घाना और इथोपिया की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

TAGGED: Kullu International Dussehra
Chandrika October 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नोफल एक उम्मीद संस्था ने एक जरूरतमंद कन्या की शादी के लिया दिया सहयोग
Next Article नैना देवी पहुंचे DGP संजय कुंडू…परिवार सहित माता की पूजा अर्चना की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?