विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शुक्रवार सुबह डीजीपी संजय कुंडू माता रानी के दर्शनों के लिए पहुंचे। मंदिर में पहुंच कर उन्होंने पूजा अर्चना की ओर माता रानी का आशीर्वाद भी लिया।
इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संदीप कालिया, राजन कालिया और नवीन कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। बता दें कि डीजीपी संजय कुंडू की मां चिंतपूर्णी के दरबार में गहरी आस्था हैं वह समय-समय पर मां के दरबार में हाजिरी भरने के लिए आते रहते हैं।
