राकेश,ऊना: नालागढ़ के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार एवं ऊना के डीएसपी अजय ठाकुर अब प्रो कबड्डी में दबंग दिल्ली के सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे। अजय ठाकुर स्पाइन के सर्जरी से अभी उभरे नहीं हैं। इस सीजन में वह स्वयं तो नहीं खेलेंगे पर दिल्ली की टीम को मजबूत बनाएंगे। नवंबर में होने वाली प्रो कबड्डी लीग में अजय ठाकुर दिल्ली दबंग को कोचिंग देंगे। अजय ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को 10 गोल्ड मेडल दिलवाए हैं।
हिमाचल सरकार की ओर से उनके बेहतरीन खेल के लिए अजय ठाकुर को हिमाचल गौरव, परशुराम और कोहिनूर अवार्ड से नवाजा गया हैं। अजय ठाकुर परशुराम अवार्ड और हिमाचल गौरव अवॉर्ड व इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड भी जीत चुके हैं। सोलन जिला के नालागढ़ तहसील के एक छोटे से गांव दभोटा के रहने वाले अजय ठाकुर ने हिमाचल और देश का नाम पूरे विश्व में चमकाया हैं। हिमाचल सरकार ने अजय ठाकुर को डीएसपी पद से नवाजा है और वर्तमान में वह ऊना में तैनात हैं।
अजय ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अभी कबड्डी से संन्यास नहीं लिया हैं। प्रो-कबड्डी के आठवें सीजन में उनकी स्पाइन में चोट आ गई थी, जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई हैं। अब वह इस चोट से नहीं उभरे हैं। इसलिए उन्होंने कोच के पद को स्वीकार किया हैं। चोट से उभरने के बाद वह दोबारा मैदान में उतरेंगे। अजय का मानना है कि उनके जहन में यह बात नहीं हैं कि मैं लास्ट इवेंट खेलूं और कबड्डी को अलविदा कहूं। उन्होंने कहा कि उनका सपना एक अच्छा कोच बनने का है ताकि वह खिलाड़ियों को तैयार कर मैदान में उतरा सके। उन्होंने कहा की बच्चों के पेरेंट्स को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें और फीडबैक हासिल करें।
उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश दिया है कि वह अपने जीवन को नशों से दूर रखें और खेलों की तरफ अपने आप को जोड़ें उन्होंने कहा की सहायक कोच के लिए उनका सिलेक्शन हुआ हैं जिससे वह काफी खुश हैं और लोगों की शुभकामनाएं उन्हें मिल रही हैं। अजय ठाकुर इस समय ऊना हेड क्वार्टर पर डीएसपी के पद पर तैनात है और उनकी ओर से युवा पीढ़ी को खेलों की तरफ जोड़ने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स एक्टिविटी पुलिस समय-समय पर करवा रही है ताकि युवा पीढ़ी को खेलों में जोड़ा जाए।
