राहुल चावला,धर्मशाला (TSN)-जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित वॉर म्यूजियम 3 से 4 माह में फुली फंक्शनल हो जाएगा। म्यूजियम मैनेजमेंट कमेटी (एमएमसी) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को धर्मशाला में होने जा रही है।जिसमें म्यूजियम के शेष कार्य के लिए टाइमलाइन तय की जाएगी। म्यूजियम में स्थापित की जानी वाली कुछ चीजों को इसका कार्य देख रही एजेंसी अपनी दिल्ली स्थित यूनिट में तैयार कर रही है,जबकि एजेंसी के कुछ लोग म्यूजियम में भी कार्य में जुटे हुए हैं।म्यूजियम में इंडियन आर्मी,नेवी व एयरफोर्स के एनक्लॉजर बनने हैं।इसके अलावा जो कार्य चल रहे हैं और जो शेष हैं,उनको लेकर मीटिंग में चर्चा की जाएगी और अगली रणनीति बनाई जाएगी।जिस कंपनी को इसका कार्य दिया गया है,उस एजेंसी के अधिकारी भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे। म्यूजियम के मिडल फ्लोर में काफी कार्य कंपनी द्वारा कर दिया गया है।
पूरे हो चुके कार्यों की ली जाएगी डिटेल
मीटिंग में एजेंसी द्वारा किए गए कार्यों की डिटेल ली जाएगी और शेष कार्यों को कितने समय में पूरा किया जाएगा,इस बारे में टाइमलाइन तय की जाएगी।यदि कंपनी द्वारा लगातार काम किया जाता है तो उम्मीद है कि 2 से 3 माह में कार्य पूरे हो जाएंगे और म्यूजियम फुली फंक्शनल हो जाएगा।कंपनी द्वारा कुछ कार्य अपने कारीगरों द्वारा म्यूजियम में करवाया जा रहा है,जबकि कुछ चीजें कंपनी की दिल्ली स्थित यूनिट में तैयार की जा रही हैं।
दिल्ली से 15-20 दिन में सामान पहुंचने की उम्मीद इंडियन आर्मी,नेवी और एयरफोर्स की ओर से म्यूजियम के लिए जो चीजें दी जानी थी,उनमें से बड़ी चीजें पहुंच चुकी हैं,जबकि जो चीजें कंपनी द्वारा अपनी यूनिट में बनाई जा रही हैं जैसे कि हथियारों के लिए स्टैंड व अन्य सामान जो तैयार किया जाना है, वो भी 15 से 20 दिन में बनने की उम्मीद है, जिसे बाद में धर्मशाला पहुंचाया जाएगा और जहां-जहां उस सामान को लगाया जाना है,वहां लगा दिया जाएगा।मंगलवार को म्यूजियम मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही है,जिसमें इसका कार्य देख रही एजेंसी के लिए टाइमलाइन तय की जानी है। यदि एजेंसी टाइमलाइन अनुरूप कार्य करती है तो निश्चित तौर पर संभावना है कि 3 से 4 माह में वॉर म्यूजियम धर्मशाला फुली फंक्शनल हो जाएगा।
