शिमला:चन्द्रिका (TSN)-हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में विधायक प्राथमिकता बैठक में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा गैरहाजिर रहे. उनकी अनुपस्थिति से राजनीती गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है.
प्रदेश सचिवालय शिमला में विधायक प्राथमिकता बैठक में पहले दिन के पहले सत्र में सिरमौर, ऊना और हमीरपुर के विधायक बैठक शामिल हुए थे. लेकिन इस बैठक में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा नहीं आए.अटकले लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस के सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा का इस बैठक में शामिल नहीं होना क्या कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी हैं. गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के मन्त्रीमंडल में वरिष्ठ नेता एवं विधायक राजेंद्र राणा को अब तक कोई भी मंत्री पद नहीं दिया गया है, ऐसे में उनकी नाराजगी की खबरें भी काफी समय से चर्चा में हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश सचिवालय में विधायक प्राथमिकता बैठक में राजेंद्र राणा की गैरहाजरी ने एक बार फिर चर्चाओ का बाजार गर्म कर दिया है. हालांकि विधायक राजेंद्र राणा ने इसका कारण कुछ और ही बताया है. दूसरी और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा का भी इस बैठक में शामिल नहीं होने की अटकले है. यदि ऐसा होता है तो ये कहीं न कहीं कांग्रेस के लिए आने वाले दिनों में मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है .
उधर, सुजानपुर से कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि वे निजी कारणों से विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल नहीं हो सके. राणा ने कहा कि वे चंडीगढ़ में किसी निजी बैठक के लिए आए हैं, इसकी सूचना प्रदेश सरकार को दी गई हैं. राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र से योजनाए है उन्हें समय पर विधायक प्राथमिकता बैठक में भेज दिया है.
