ऊना :राकेश (TSN)- प्रदेश के ऊना जिला में स्नेक कैचर दामिनी व उसके पिता ने भारी भरकम अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की है.इस विशालकाय अजगर को पकड़कर इसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.वहीं लोगों ने भी राहत की सांस ली है.
दामिनी को सूचना मिली थी की धुसाड़ा में खेल परिसर के पास एक विशालकाय अजगर देखा गया है. सूचना मिलने पर तुरंत स्नेक कैचर दामिनी व उसके पिता मौके पर पहुंचे और उन्होंने विशालकाय अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ा.तस्वीर में देखकर साफ पता चलता है कि यह विशालकाय अजगर बहुत लंबा और बहुत भारी था,जिसको ऊपर उठाने के लिए स्नेक कैचर दामिनी और उसके पिता को काफी जोर आजमाइश भी करनी पड़ी.फिलहाल विशालकाय अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है.इतने बड़े विशालकाय अजगर को देखकर हर कोई दांतो तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गया, जो भी इसको पहली नजर में देखता उसके होश उड़ जाते थे.विशालकाय अजगर के पकड़े जाने से लोगो ने राहत की सांस ली है
