बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-जिला मुख्यालय में बुधवार को जिला परिषद की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बिमला देवी ने की।बैठक में लंबे अरसे से त्रिफलघाट से बिलासपुर और जबलु झंडूता से घुमारवीं चलने वाली बस को बिलासपुर तक चलाने पर विभाग द्वारा कार्रवाई न करने पर सदस्यों ने रोष प्रकट किया। इस विषय पर अध्यक्ष बिमला देवी ने विभाग को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष जिला परिषद मान सिंह ने कहा कि फोरलेन के निर्माण होने से गरामोडा से बाया स्वारघाट तनबौल कल्लर से कोठीपुरा सड़क पर लोगों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए चर्चा की गई।उद्योग विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए निदेशक उद्योग की अध्यक्षता में संयुक्त निरीक्षण समिति द्वारा इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रारम्भिक सर्वेक्षण किया गया हैं और भूमि उपलब्धता के अनुसार उद्योग स्थापित करने की संभावना को तलाशा जा रहा हैं।जिला में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट में बाहरी राज्यों के लोगो को ज्यादा रोजगार देने के मामले में चर्चा की गई इसके अतिरिक्त बाहरी राज्यों से जिला में काम कर रहे लोगों के संबंधित कंपनी द्वारा पुलिस स्टेशन में रजिस्ट्रेशन करवाई गई है या नहीं इसके बारे में पूरा ब्योरा मांगा गया।
जिला परिषद की अध्यक्षा बिमला देवी ने कहा बैठक मैं काफी समस्या के मुद्दे उठे ओर उन्हे हल करने को लेकर चर्चा की गई उन्होंने कहा काफी बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया है लेकिन फिर समस्या का समाधान नहीं किया जाता है।उन्होंने कहा बैठक में कुछ विभाग के अधिकारी मौजूद नंही होते है।जिसको लेकर सभी सदस्यों में नाराजगी चली हुई है। जिसको लेकर बैठक में विस्तारपुरक चर्चा की गई।
