By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर जिला में आयोजित हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, केंद्रीय मंत्री ने जताया असंतोष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर जिला में आयोजित हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, केंद्रीय मंत्री ने जताया असंतोष
himachalpolitical

हमीरपुर जिला में आयोजित हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, केंद्रीय मंत्री ने जताया असंतोष

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/11/23 at 4:43 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हमीरपुर जिला में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस तिमाही समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को विकासात्मक कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने बैठक के दौरान डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कार्य में देरी ओर जल शक्ति विभाग को पेयजल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वन करने के लिए निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा पुलिस अधीक्षक डॉ.आकृति शर्मा सहित जिला के सभी विभागों के अधिकारी ओर समिति के सरकारी सदस्य भी मौजूद रहे।
बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक कार्यों में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आम जनता की सहूलियत के लिए लाई जा रही योजनाओं का सही क्रियान्वयन करने को भी कहा गया हैं। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग 03 के कार्य को जनवरी तक पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि आम जनता को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े ।
अपने क्षेत्र में विकास के लिए डबल इंजन की सरकार चाहते हैं लोग
पांच राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता का आशीर्वाद हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा और लोग अपने क्षेत्र में विकास करवाने के लिए डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी के झूठे वादों से तंग आ चुकी है और भाजपा का समर्थन कर रही हैं।
जाति आधार पर लोगों को बांटकर सत्ता हथियाने का काम करती हैं कांग्रेस
राज्यस्थान कांग्रेस ने भाजपा से गुज़रो पर दिए गए बयान पर माफी मांगने पर पलट+वार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जाति आधार पर लोगों को बांटकर सत्ता हथियाने का काम करती हैं। तो कभी देश के प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणियां करती हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति अभ+द्र टिप्पणी करना अशोभनीय बात हैं,लेकिन जब-जब कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत बयान बाजी की हैं उनकी छवि उतनी ही अधिक उभर कर सामने आई हैं।
प्रधानमंत्री ने हमेशा ही खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का किया हैं काम
क्रिकेट वर्ल्ड कप में फाइनल में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में भारत की हार पर कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया में की जा रही टिप्पणी पर राहुल गांधी ने कहा कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हॉकी का फाइनल मैच भी देखने गई थी और जब भारत पांच शून्य से हार रहा था तो वह मैदान छोड़कर चली गई थी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने पूर्व में भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है और वर्ल्ड कप के बाद भी उन्होंने उन्हें ड्रेसिंग रूम में जाकर मनोबल बढ़ाया हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से कांग्रेस ने अपने चाल चरित्र को दर्शाया हैं।
कांग्रेस के कार्यकाल का एक साल पूरा,कोई भी गारंटी नहीं कि पूरी
प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के 1 साल के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से जो भी वायदे युवाओं, महिलाओं और विकास के किए थे वह सभी खोखले साबित हुए हैं और आज तक कोई भी गारंटी को उन्होंने पूरा नहीं किया हैं।
प्रदेश में बंद बड़े क्रेशरों पर कही ये बात
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खनन पर पूर्व भाजपा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किन कारणों के चलते पिछले कुछ महीनो में क्रेशरों को बंद करने का काम किया गया जिसके चलते आम जनता को महंगे दामों पर रेता,बजरी खरीदने पर विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बताएं कि उन्होंने किन मापदंडों को अपना कर क्रेशर खोलने की अनुमति दी हैं। उन्होंने क्रेशर खोलने में भी भ्रष्टाचार की आशंका व्यक्त की ।
TAGGED: committee, coordination, Development, dissatisfaction, expressed, hamirpur, monitoring, Union Minister
admin November 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रिज मैदान पर कला व शिल्प मेले का आगाज़, पांच दिनों तक मेले में सजेंगे स्टॉल
Next Article अंतरराष्ट्रीय मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या रही शानदार…कई नामी कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?