अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN):जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन 6 व 7 दिसंबर को जिला ऊना के रूद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बसाल में हो रहा हैं। प्रतियोगिता में तीन जिलों हमीरपुर,ऊना व बिलासपुर के निजी व सरकारी स्कूलों के 231 बच्चे भाग ले रहे हैं।
विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के 72,ऊना के 80 व बिलासपुर के 79 बच्चे अपने मॉडल लेकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड से चयनित मॉडल राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में भाग लेंगे । जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि जिला हमीरपुर के 72 निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र ऊना में होने इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में अपने मॉडल को प्रस्तुत करेंगे । उन्होंने बताया कि सभी छात्रों को मॉडल बनाने के लिए 10 हज़ार की राशि भी प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस मानक प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले 10 फ़ीसदी बच्चों का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी व प्रतियोगिता के लिए होगा।
