शिमला/कमल भारद्वाज- विवादों में चल रही बॉलीवुड मूवी पठान को लेकर शिमला पहुंची एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हर मूवी को मुद्दा बनाना सही बात नहीं है। जनता को पहले फिल्म देखनी चाहिए उसके बाद अपनी राए देना उचित है।
इस हाल से बिजनेस ठप होगा
एक्ट्रेस ने कहा कि जिस हिसाब से बॉलीवुड मूवी का बायकॉट किया जा रहा है, उससे इंडस्ट्री को घाटा हो रहा है। अगर इसी तरह ऑडियंस फिल्मों का बहिष्कार करेगी तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कैसे चलेगी। जनता को इस बारे में भी सोचना चाहिए।
फिल्म की दुनिया अलग है
दिव्या दत्ता ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का पक्ष लेते हुए कहा कि फिल्म को मुद्दा बनाने की जगह इंजॉय करना ज्यादा बेहतर है। क्योंकि फिल्म की दुनिया अलग है। फिल्म को फिल्म की तरह ही देखना चाहिए।
हिमाचल के एक्टर को लेकर कही बड़ी बात
दिव्या दत्ता ने हिमाचल से बॉलीवुड में जा रहें कलाकारों को लेकर कहा कि टेलेंट को किसी के सामने झुकने की जरूरत नहीं होती। बल्कि वह अपनी मंजिल और रास्ता खुद बनाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल के कलाकार बॉलीवुड में आ रहें हैं जिन्हे इंडस्ट्री सपोर्ट कर रही है।
अपने वेब शो के लिए शिमला आई है एक्ट्रेस
बॉलीवुड स्टार दिव्या दत्ता वेब शो की शूटिंग के लिए 4 दिन से राजधानी में है। आज शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। दिव्या दत्ता इससे पहले भी एक बार करण जौहर की मूवी की शूटिंग के लिए शिमला आई थी।
