संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक की पंचायत कोपडा़ में बीते सोमवार दिन-दिहाड़े पति पत्नी की ह+त्या की गई थी। इस हत्या+कांड के बाद आरोपी को पुलिस ने गिर+फ्तार कर लिया था ओर आरोपी का परिवार गांव छोड़ कर कहीं चला गया था।
रविवार को डबल म+र्डर के आरोपी अंकुश का घर रहस्यमी तरीके से जल+कर रा+ख हो गया। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली पुलिस फोर्स टीम ओर फोरेंसिक टीमें सहित वहां पहुंची मौके पर और आ+ग लगने के तथ्यों की जांच में जुट गई। हालांकि अभी तक आ+ग लगने के कारणों की पुष्टी नहीं हो पाई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आ+ग सुबह करीब 11 -12 बजे के आसपास लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ओर फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची ओर स्थिति का जायजा लिया ।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर फोन के माध्यम से नूरपुर डीएसपी विशाल वर्मा से बात की तो उन्होंने इस मामले पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कोपडा़ दोहरे हत्या+कांड के आरोपी के घर को आ+ग लगी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ओर फोरेंसिक टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीमों ने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया है ओर मौके पर सैंपल जुटाए हैं, फिलहाल आ+ग लगने के कारणों की पुष्टी नहीं हो पाई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ओर बहुत जल्द इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
