By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पीएम ने वर्चुअल माध्यम से रखी अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पीएम ने वर्चुअल माध्यम से रखी अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला
himachalpolitical

पीएम ने वर्चुअल माध्यम से रखी अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/06 at 11:43 PM
Share
राकेश,ऊना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। इनमें हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन भी शामिल रहा।
इस अवसर पर अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर और हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी मौजूद रहे।  केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे की ओर से इस योजना के आरंभ होने की बात कही,जिससे हिमाचल के पर्यटन विकास को और गति मिलने का दावा किया।
बता दें कि इस योजना के तहत अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण पर 20.74 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री ने प्रदेश को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दिए का भी जिक्र किया। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1 हजार 838 करोड़ रुपए मंज़ूर किए जाने पर भी प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा की । केंद्रीय मंत्री ने बजट में भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़ ,चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़ रुपये, नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपए वर्ष 2023-24 के बजट में मंज़ूर किए जाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि ट्रेन नेटवर्क सुदृढ़ होने से प्रदेश में जहां लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं यहां के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों और अन्य पर्यटक स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी । केंद्रीय मंत्री ने अंब -अंदौरा स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में आधुनिकीकरण से पंचतारा जैसा बनाए जाने का दावा किया ।
इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई इस विशेष अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना की खुलकर प्रशंसा की और इसके तहत रेलवे के आधुनिकरण के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के सौंदर्य करण किए जाने का भी दावा किया । उन्होंने इसके तहत रेलवे का नेटवर्क मजबूत होगा। इसके माध्यम से धार्मिक व पर्यटन को बढ़ावा मिलने की बात भी उन्होंने कही।
TAGGED: Amb-Andaura Railway Station, Foundation, medium, pm, stone, una, virtual
admin August 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कोपड़ा में डबल म+र्डर आरोपी के घर में रहस्यमय तरीके से लगी आ+ग,जल+कर हुआ राख,जांच शुरू
Next Article इसी माह शुरू होगी मणिमहेश यात्रा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?