नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक आज जिला मुख्यालय नाहन तहसील में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें दर्जन मामलों का निपटारा किया गया।
मीडिया से बात करते हुए नाहन के तहसीलदार भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों के मुताबिक एक व 2 दिसंबर को जिला सिरमौर में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार के तक्सीम व इंतकालों के लंबित मामलों की सुनवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज नाहन तहसील में भी आज राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहां की उनका प्रयास है कि इन दो दिनों में ज्यादा से ज्यादा लंबित मामलों का निपटारा किया जाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। गौर हो कि इस बारे में जिला प्रशासन ने पहले ही जिला सिरमौर के लोगों से लंबित तक्सीम व इंतकाल के मामलों के निपटारे के लिए संबंधित एसडीएम तहसीलदार,नायब तहसीलदार व ग्रामीण राजस्व अधिकारी से संपर्क करने का आह्वान किया था।
