सोलन : योगेश शर्मा (TSN)-नगर निगम सोलन के मेयर और उप मेयर के चुनाव दिसंबर को होंगे ।अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने बताया कि नियमानुसार यदि 4 दिसंबर को निर्धारित कोरम पूरा नहीं होता है, तो 5 दिसंबर को प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अजय यादव ने बताया कि नगर निगम सोलन के मेयर और उप मेयर के शेष कार्यकाल के लिए निर्वाचन एवं शपथ की प्रक्रिया 4 दिसंबर को दिन में 12:00 बजे से नगर निगम सोलन के कार्यालय में शुरू होगी। इस दौरान यदि नियमानुसार 4 दिसंबर को निर्धारित कोरम पूरा नहीं होता है तो 5 दिसंबर को प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
