By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चीन के बीजिंग में छाई मंडी की डॉ कनिका.. प्रेसिडेंशियल अवार्ड के लिए चयनित हुआ शोध प्रत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चीन के बीजिंग में छाई मंडी की डॉ कनिका.. प्रेसिडेंशियल अवार्ड के लिए चयनित हुआ शोध प्रत्र
himachalNews

चीन के बीजिंग में छाई मंडी की डॉ कनिका.. प्रेसिडेंशियल अवार्ड के लिए चयनित हुआ शोध प्रत्र

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/04/01 at 9:05 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की बेटी डॉ कनिका ने एक बार फिर सेे देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।डॉ कनिका के एक शोध पत्र को प्रेसिडेंशियल अवार्ड के लिए चुना गया है।बता दें कि डॉ कनिका कौशल जो मंडी शहर की रहने वाली है और वर्तमान में दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।उन्होंने चीन के बीजिंग शहर में 29 व 30 मार्च को हुई एशिया पेसिफिक एसोसिएशन फार दी स्टडी आफ लीवर 2025 में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।उसके बाद उनका यह शोध पत्र इस शोध पत्र को प्रेसिडेंशियल अवार्ड के लिए चयनित हुआ है।

एशिया पेसिफिक रीजन के डाक्टरों के साथ हुए कड़े मुकाबलों के बाद उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया। इस अवार्ड में उन्हें एक प्रशस्ति पत्र व 5 हजार युआन की इनामी राशि भी दी गई।यही नहीं कनिका के इस शोध पत्र के चलते दिल्ली के आईएलबीएस संस्थान को एशिया में सर्वश्रेष्ठ संस्थान भी चुना गया।

गौरतलब है कि डॉ कनिका इससे पहले अमेरिका में दो बार, फ्रांस के पेरिस व इटली और अन्य देशों में भी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करके अपनी धाक जमा चुकी है। डॉ कनिका के अब तक इस तरह के 69 शोध पत्र देश विदेश के जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं।डॉ कनिका के पिता नवीन कौशल और माता सुनीता शर्मा सेवानिवृत हो चुके हैं।कनिका ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई टांडा मेडिकल कालेज से की है, जबकि एमडी आईजीएमसी शिमला से की है। वह मंडी शहर के मोती बाजार की रहने वाली है।उसकी छोटी बहन डॉ मल्लिका भी एमडी अनेस्थेसिया है व वर्तमान में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कार्यरत है।

TAGGED: china, Mandi Dr. Kanika shines in Beijing
Chandrika April 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश के विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार दें रही वित्तीय सहयोग..कांग्रेस सरकार स्वीकार करने को तैयार नहीं-जयराम
Next Article सरहदों से पहाड़ों में पहुंच रहा चिट्ठा..शिमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?