सोलन/योगेश शर्मा: ज़िला सोलन में राजकीय प्राथमिक पाठशाला चेवा में खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व डॉ. राजीव सैजल ने कसौली में 162.55 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सम्पर्क मार्ग नगाली से चेवा का शिलान्यास किया। उन्होंने सम्पर्क मार्ग के लिए अतिरिक्त 03 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केे प्रागंण के निर्माण के लिए 03 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
डॉ. सैजल ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागिता को सम्मानित किया व बच्चों को भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। लम्बी कूद (छात्र) में हसान शमरोड ज़ोन प्रथम, सुमित चम्बाघाट ज़ोन द्वितीय तथा आशिष सोलन ज़ोन तृतीय, लम्बी कूद (छात्रा) में चन्द्रा सोलन ज़ोन प्रथम, पूजा चम्बाघाट ज़ोन द्वितीय तथा भूमिका शमरोड़ जा़ेन तृतीय रही। गोला फेंक (छात्र) में अनूप सोलन जा़ेन प्रथम, पूरब सपरुन ज़ोन द्वितीय, आरुष सोलन ज़ोन तृतीय तथा गोला फेंक (छात्रा) में पूजा चम्बाघाट ज़ोन प्रथम, मनीष सपरुन ज़ोन द्वितीय तथा मोनिका चम्बाघाट ज़ोन तृतीय रही। सर्वश्रेष्ठ धावक विवेक चम्बाघाट ज़ोन तथा सर्वश्रेष्ठ धाविका चन्द्रा सोलन ज़ोन ने हासिल किया।
खो-खो (छात्रा) सोलन ज़ोन प्रथम, चम्बाघाट द्वितीय, बेडमिन्टन (छात्र) में सोलन ज़ोन प्रथम और सपरुन ज़ोन द्वितीय, बेडमिन्टन (छात्रा) में सपरुन ज़ोन प्रथम, चम्बाघाट ज़ोन द्वितीय, बॉलीवाल (छात्र) में शमरोड ज़ोन प्रथम, चम्बाघाट ज़ोन द्वितीय स्थान हासिल किया। एकल गान में सपरुन ज़ोन प्रथम, सोलन ज़ोन द्वितीय, समूह गान में चम्बाघाट ज़ोन प्रथम, सपरुन ज़ोन द्वितीय, लोक नृत्य में शमरोड ज़ोन प्रथम, चम्बाघाट ज़ोन द्वितीय, एकांकी में सपरुन ज़ोन प्रथम, चम्बाघाट ज़ोन द्वितीय, मार्च पास्ट में शमरोड ज़ोन प्रथम तथा सपरुन द्वितीय स्थान हासिल किया ।
