अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल परिवहन मजदूर संघ हमीरपुर इकाई के चुनाव एनजीओ भवन हमीरपुर में बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित करवाए गए। इस अवसर पर मजदूर संघ हमीरपुर के जिलाध्यक्ष तिलकराज, जिलामंत्री प्रदीप ठाकुर, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक वर्मा व मस्तराम, सहसचिव सतीश कुमार, मनूज ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रणजीत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चुनाव अधिकारी प्रदेश महामंत्री की ओर से कार्यकारिणी का आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसहमति से चुना गया। इसमें चालक नरेश कुमार को अध्यक्ष, परिचालक रणजीत सिंह व चालक मनजीत बनयाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चालक विपिन सिंह व परिचालक रीना कुमारी को उपाध्यक्ष, इलेक्ट्रिशयन संतोष कुमार को सचिव, परिचालक रजनीश कुमार व चालक अजय कुमार को सह सचिव, परिचालक शमलाल को कोषाध्यक्ष, परिचालक कमलजीत, परिचालक संजीव कुमार व परिचालक राजेश कुमार को सहकोषाध्यक्ष, निरीक्षक सतीश कुमार को संगठन मंत्री, निरीक्षक देवराज को सह संगठन मंत्री,आडिटर शमशेर सिंह को कार्यालय सचिव, क्लर्क राजेश शर्मा को सह कार्यालय सचिव, यांत्रिक महेंद्र सिंह को प्रेस सचिव, परिचालक अनिल कुमार को सह प्रैस सचिव, चालक मस्तराम को मुख्य सलाहकार और परिचालक नटरंजन सिंह को सह सलाकार और मनोहर लाल व पवन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया हैं।
