सोलन : योगेश शर्मा- सोलन में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है,जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग सोलन अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। बुधवार को जिला सोलन में 21 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले इस वक्त सोलन जिला में ही मौजूद है।
जिला के धर्मपुर ब्लॉक में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। विभाग द्वारा इसको लेकर कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। ऐसे में लगातार संक्रमण के मामलों में भी इजाफा हो रहा है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है वहीं सेपलिंग बढ़ाने के निर्देश भी जिला में दिए गए हैं। बुधवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 102 लोगों के सैंपल लिए थे जिसमे से 21 लोगों की रिपोर्ट रैट टेस्टिंग के माध्यम से पॉजिटिव आई है। इन मामलों में 5 मामले नालागढ़ ब्लॉक में, 11 मामले धर्मपुर ब्लॉक में,एक मामला सायरी ब्लॉक मे,तीन मामले अर्की ब्लॉक में एक मामला जिले में अन्य जगह पर पॉजिटिव आया है,जिसके बाद विभाग अलर्ट हो चुका है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने इसकी पुष्टि की है।
कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर रहा विभाग
बता दें कि बदलते मौसम के साथ लगातार खांसी, जुखाम और बुखार के मामले जिला के सभी अस्पतालों में सामने आ रहे हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सोलन भी इसको लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश भी दिए गए हैं और इसके तहत कार्य भी किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर जिला के अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
परवाणु प्रवेश द्वार पर बढ़ रहे कोरोना के मामले
सोलन में कोरोना संक्रमण के मामलों को बढ़ने का कारण यह भी बताया जा रहा है कि बॉर्डर एरिया से जिस तरह से मजदूर कार्य के लिए आते हैं तो वह अपने घर बाहरी राज्यों में गए हुए थे। ऐसे में वायरल के मामलों से इनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं, फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट रेसिंग के निर्देश दिए हैं और कोरोना संक्रमण से ग्रसित लोगों पर विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है।
सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतें लोग,मास्क का करें उपयोग
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने बताया कि जिला में अब धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो चुके हैं। ऐसे में लोगों से संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लोग जब भी सार्वजनिक स्थानों पर निकले तो मास्क पहनकर निकले और अपने हाथों को बार-बार सेनेटाइज करते रहें।
