बीबीएन : जगत सिंह- नालागढ़ के तहत बघेरी अल्ट्राटेक फैक्ट्री के समीप पंजाब के रहने वाले ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। शव का उस समय पता चला जब गांव की कुछ महिलाएं वहां से गुजर रही थी । उन्होंने देखा कि नाले में एक युवक का शव पड़ा था और साथ में एक ट्रक खड़ा था । इसको लेकर महिलाओं ने पुलिस चौकी जोघों को सूचित किया। जोघो पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मौके का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। बता दें कि मृतक युवक की पहचान अनिल कुमार उम्र 21 वर्ष गांव मलिकपुर जिला रोपड पंजाब के रूप में हुई है जो कि बागा में ट्रक चालक के तौर पर काम करता था और बागा से ट्रक भरकर खाली करने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री बघेरी आया था। ट्रक चालक का शव ट्रक के साथ नाली में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और रिपोर्ट के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
इस बारे में मृतक युवक के भाई ने कहा है कि उसकी दो दिन पहले ही अपने भाई के साथ बात हुई थी और वह ट्रक चलाता था और गाड़ी खाली करने के लिए अल्ट्राटेक फैक्ट्री बघेरी आया था मृतक के भाई का कहना है कि कई बार उसने अपने भाई को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया ।बीती रात करीब 9:00 बजे किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा आपके भाई की डेथ हो गई है तब वह मौके पर पहुंचे हैं। मृतक के भाई का कहना है कि ना तो उसका भाई नशा करता था और ना ही किसी के साथ उसका कोई लड़ाई झगड़ा था । जिस जगह पर उसका शव मिला है वहां पर ट्रक वाले कोई भी आते जाते नहीं है। मृतक के भाई ने शक जाहिर किया है कि या तो उसके भाई को लेकर कोई वहां पर गया और उसके साथ ना जाने क्या किया । मृतक के भाई और उसके परिवार वालों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है , वहीं इंसाफ की भी गुहार लगाई गई है।
