मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने के दावों की पोल चंबा जिला के चुराह विधान सभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहाल में खुल रही हैं। यहां स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं जिसके चलते छात्रों के भविष्य के साथ यहां खिलवाड़ हो रहा हैं। छात्रों की बोर्ड की परीक्षाएं आने वाली हैं और ऐसे में स्कूल में उन्हें पढ़ाने के लिए शिक्षक ही मौजूद नहीं हैं।
इस स्कूल में ढाई सौ के करीब बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है लेकिन पिछले काफी समय से राजनीति शास्त्र ,कंप्यूटर साइंस ,मैथेमेटिक्स ,सहित कई महत्वपूर्ण पद यहां शिक्षकों के खाली चल रहे हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर देखने को मिल रहा हैं। छात्रों के साथ है अब अभिभावकों को भी अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी हैं।
कई बार स्कूल प्रशासन ने शिक्षा विभाग को भी पत्र लिखकर स्कूल में पड़े रिक्त पदों को भरने की मांग भी उठाई हैं,लेकिन अभी तक इन पदों को नहीं भरा गया हैं, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ रहा हैं। अब जब छात्रों की परीक्षाएं नजदीक है तो एक बार फिर से स्कूल प्रशासन की ओर से सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की गई हैं। छात्रों को भी अपने शिक्षकों का इंतजार हैं। स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे चाहते हैं कि जल्द से जल्द रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरा जाए जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित ना हो और वह परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें ।
स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों का कहना है की हमारे स्कूल में स्टाफ की कमी के चलते हमारी पढ़ाई पर इसका असर पड़ रहा हैं। हम सरकार से मांग करते है की जल्द हमारे स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए । वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य ललित पूरी का कहना है की उक्त स्कूल में सस्टाफ़ की कमी पिछले काफी समय से चल रही हैं। कई बार विभाग को लिखा गया हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर ना पड़े लेकिन अभी तक स्टाफ की से कमी को पूरा नहीं किया गया हैं।
