By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

प्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/22 at 3:50 PM
Share

शिमला,22 फरवरी(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नशा,अवैध खनन,अपराध को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं.उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है,पिछले 50 दिन में प्रदेश भर में 16 हत्याएं हो चुकी हैं।पिछले 1 महीने में नशे से पांच युवकों की मौत हो चुकी है।आज नशे की ओवरडोज से एक युवक के मौ.त का मामला अखबारों की सुर्खियां बना है।खनन माफिया पुल,सड़क आदि को खोद कर ले जा रहे हैं। एसपी ऑफिस के दो सौ मीटर के दायरे में युद्ध स्तर पर अवैध खनन हो रहा है और लोगों के समूह द्वारा शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।प्रदेश में हर तरफ अराजकता व्याप्त है,माफिया पुलिस के काबू के बाहर है और सरकार के इकबाल को चुनौती दे रहा है,लेकिन हमारे प्रदेश की खुफिया पुलिस समोसा और समोसे की जांच को लीक करने वालों को खोजने में व्यस्त है।

मीडिया की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले में सीआईडी द्वारा करवाई गई एफआईआर भी हास्यास्पद और कॉन्सपिरेसी से भरी हुई है।भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश है।यह एफआईआर मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला है।जयराम ठाकुर ने कहा कि एफआईआर में कहा गया है कि बार-बार संवेदनशील मामले मीडिया में लीक होते हैं तो मुख्यमंत्री यह स्पष्ट करें कि पहले ऐसे कितने मामले हैं जो मीडिया में लीक हो चुके हैं और उनकी वजह से प्रदेश की संप्रभुता और आंतरिक सुरक्षा पर क्या–क्या खतरा है?मुख्यमंत्री यह भी बताएं कि आखिर उनके समोसे कौन खा गया इसकी जांच में कैसी गोपनीयता है और यह जनहित से कैसे जुड़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने तानाशाही रवैया को छोड़ना चाहिए और आम जनता की समस्याओं पर बात करनी चाहिए।मीडिया को कुचलने के दुष्चक्र रचने के बजाय प्रदेश में फन फैला रहे नशा,खनन माफियाओं को कुचलने पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगाने की कोशिश से बाज आएं क्योंकि उन्हें पता होना चाहिए कि उनकी ऐसी साजिशें कामयाब नहीं होंगी।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika February 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एडवोकेट अमेंडमेंट बिल के खिलाफ वकील हड़ताल पर…चक्कर कोर्ट परिसर में किया प्रदर्शन
Next Article प्रदेश में प्राइमरी-मिडिल स्कूल के बाद अब सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज होंगे डी-नोटिफाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?