By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एचपी बोर्ड के सर्वर डाउन होने के चलते टेट एग्जाम के लिए बोर्ड ने की वैकल्पिक व्यवस्था
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एचपी बोर्ड के सर्वर डाउन होने के चलते टेट एग्जाम के लिए बोर्ड ने की वैकल्पिक व्यवस्था
himachalNews

एचपी बोर्ड के सर्वर डाउन होने के चलते टेट एग्जाम के लिए बोर्ड ने की वैकल्पिक व्यवस्था

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/06/20 at 8:55 PM
Share

धर्मशाला:राहुल चावला(TSN)-हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का सर्वर डाउन होने के चलते 22 व 23 जून को होने वाले टेट एग्जाम के लिए बोर्ड ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। जिसके तहत जहां अभ्यर्थियों को बीएसएनएल के माध्यम से एसएमएस जारी करके रोल नंबर व एग्जाम सेंटर की जानकारी दी जाएगी।साथ ही टेट अभ्यर्थियों के रोल नंबर व सेंटर्स की जानकारी वाली लिस्ट भी बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जारी की है।यही नहीं इसके बावजूद अभ्यर्थियों को रोल नंबर या एग्जाम सेंटर का पता नहीं चलता है तो अभ्यर्थी बोर्ड की हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं,इसके लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

आईटी विभाग की मदद ले रहा बोर्ड

शिक्षा बोर्ड के सचिव डा.मेजर विशाल शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 5-6 दिनों से शिक्षा बोर्ड का सर्वर डाउन है,जिसके चलते बोर्ड अभी तक टेट अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी नहीं कर पाया है।बोर्ड प्रशासन सर्वर को सुचारु चले, इसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की मदद ले रहा है,जिसके लिए बोर्ड की एक टीम शिमला गई है।बोर्ड को उम्मीद है कि जल्द सर्वर ठीक हो जाएगा,लेकिन कुछ टेक्निकल इश्यू हैं,जिसमें कब, क्या समस्या आए।ऐसे में टेट अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो,इसके लिए बोर्ड की ओर से वैकल्पिक कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 22 व 23 जून को जेबीटी, शास्त्री, नॉन मेडिकल व एलटी की परीक्षाएं करवाई जानी है।

एडमिट कार्ड नहीं तो फोटो और आईडी पू्रफ लाएं अभ्यर्थी

बोर्ड सचिव ने बताया कि टेट अभ्यर्थियों को शिक्षा बोर्ड बीएसएनएल के माध्यम से एसएमएस के माध्यम से उनके रोल नंबर व सेंटर की जानकारी देने जा रहा है। जिसमें एक लिंक भी होगा,जिसे ओपन करके अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।सोशल मीडिया के माध्यम से भी बोर्ड ने अभ्यर्थियों के रोल नंबर ओर सेंटर की लिस्ट जारी की है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड न होने की वजह से परेशानी न हो,इसके लिए बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। वहीं बोर्ड ने अभ्यर्थियों से भी आग्रह किया है कि यदि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए हैं और उन्हें अपना रोल नंबर पता है तो तो वे अपना एक फोटो जो कि उन्होंने एप्लीकेशन फोर्म में लगाई हो और साथ में कोई भी आईडी पू्रफ साथ लेकर जाएं।

हेल्पलाइन पर मिलेगी जानकारी

बोर्ड सचिव ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को अपने रोल नंबर या सेंटर का पता नहीं चल पा रहा है तो ऐसे अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने एक हेल्पलाइन भी जारी की है, जिससे कि अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।साथ ही हेल्पलाइन नंबर्स को रात दस बजे तक चालू रखने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। बोर्ड की ओर से 01892- 242122, 242135 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, इन नंबर्स पर जानकारी देने के लिए अलग-अलग अधिकारी 23 जून तक जानकारी देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

TAGGED: Dharamshala TET exam
Chandrika June 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ राजेश शर्मा के आरोपों पर राजेंद्र राणा ने सीएम सुक्खू को घेरा
Next Article सूरजपुर स्कूल को दान किया वॉटर कूलर…अपने माता-पिता की स्मृति में डाॅ. ओम प्रकाश ने किया दान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एसडीएम गौरव चौधरी

Ago

स्कूल बसों की सुरक्षा पर बाल कल्याण समिति सख्त,आरटीओ से 15 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Ago

पेंशनरों ने उठाईं लंबित देनदारियों के निपटारे की मांग, चिकित्सा बिलों और डीआर जारी करने पर दिया जोर

Ago

चीन में होने वाली 19वीं एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने बिलासपुर के मनोज ठाकुर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?