नाहन :देवेंद्र कुमार ( TSN )- सिरमौर जिला नशा निवारण परिषद ने पुलिस महकमे द्वारा भँग की गई एसआईयू टीमों को बहाल करने की मांग की है। नशा निवारण परिषद सिरमौर के पदाधिकारी नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नशा निवारण परिषद की अध्यक्ष अमरजीत परमार ने कहा कि प्रदेश सहित सिरमौर जिला में SIU टीम को भंग करने के बाद नशा माफियाओं के हौंसले बुलंद हो रहे है ।ऐसे में SIU टीम को भंग करना उचित नहीं है । उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से सिरमौर जिला में एसआईयू टीम सराहनीय काम कर रही थी और कई बड़े नशा माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था ।वही ऐसे अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली थी जिनके बच्चे नशे की तरफ बढ़ रहे थे, मगर अब फिर से नशा माफिया सक्रिय होने लगा है। नशा निवारण परिषद के पदाधिकारीयों ने कहा कि SIU टीम के भंग होने से न केवल नशे की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि खनन माफिया के होंसले भी बुलंद हो जाएंगे।उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द डीसी के जरिये सिरमौर जिला नशा परिषद मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित करेगी । नशा निवारण परिषद ने यह भी संदेह जताया है कि सुनियोजित तरीके से ऐसा SIU टीम को भंग किया गया है जो चिंताजनक है।
