By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में तिरंगा यात्रा के दौरान जयराम ठाकुर ने टर्की के साथ व्यापारिक समझौते रद्द करने की मांग उठाई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में तिरंगा यात्रा के दौरान जयराम ठाकुर ने टर्की के साथ व्यापारिक समझौते रद्द करने की मांग उठाई
himachalpolitical

मंडी में तिरंगा यात्रा के दौरान जयराम ठाकुर ने टर्की के साथ व्यापारिक समझौते रद्द करने की मांग उठाई

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/16 at 4:00 PM
Share

Mandi,Dharamveer (TSN)-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आयोजित तिरंगा यात्रा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए टर्की के साथ सभी प्रकार के व्यापारिक और पर्यटन संबंध समाप्त करने की मांग की। उनका कहना था कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टकराव में टर्की और चीन द्वारा पाकिस्तान का समर्थन किया गया, जिसे भारतवासी अस्वीकार्य मानते हैं।

 

टर्की की बजाय भारत के पर्यटन स्थलों को दें प्राथमिकता

जयराम ठाकुर ने कहा कि भूकंप के दौरान भारत ने टर्की की मानवीय दृष्टिकोण से सहायता की थी, लेकिन टर्की का वर्तमान रुख भारत के लिए चिंताजनक है। उन्होंने विशेष रूप से टर्की से आयात होने वाले सेबों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय पर्यटकों से अपील की कि वे टर्की की बजाय भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दें, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

इससे पहले भाजपा द्वारा मंडी के पड्डल मैदान से सेरी मंच तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता, विभिन्न समुदायों के लोग और शिक्षण संस्थानों से आए बच्चे शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जैसे “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना अमर रहे” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद”।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को देश के प्रति एकता और समर्थन का प्रतीक बताया और कहा कि देशवासियों को अपने स्वदेशी उत्पादों और स्थलों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

TAGGED: Mandi BJP tiranga yatra
Chandrika May 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
Next Article हिमाचल के शिक्षकों के अनशन को हरियाणा का समर्थन.. शिक्षा नीति पर मंथन की मांग तेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?