By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऑपरेशन सिन्दूर’ की गूंज: वीरेंद्र कंवर ने की सेना की वीरता की सराहना, कहा- अब भारत चुप नहीं बैठता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऑपरेशन सिन्दूर’ की गूंज: वीरेंद्र कंवर ने की सेना की वीरता की सराहना, कहा- अब भारत चुप नहीं बैठता
himachalNews

ऑपरेशन सिन्दूर’ की गूंज: वीरेंद्र कंवर ने की सेना की वीरता की सराहना, कहा- अब भारत चुप नहीं बैठता

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/07 at 4:37 PM
Share

Una, Rakesh (TSN)-भारतीय सेना द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए सफल ऑपरेशन सिन्दूर की कामयाबी पर कुटलैहड़ के बंगाणा चौक में भव्य जश्न मनाया गया। इस अवसर पर राज्य के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ मिलकर देशभक्ति रैली में भाग लिया। चौक देशभक्ति नारों से गूंज उठा—‘भारतीय सेना ज़िंदाबाद’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, और ‘एक धक्का और दो, पाकिस्तान को तोड़ दो’ जैसे नारों ने माहौल में जोश भर दिया।

 

 

वीरेंद्र कंवर ने इस अभियान की तुलना त्रेता युग की लंका विजय से करते हुए कहा, “जैसे भगवान श्रीराम ने रावण के साम्राज्य में घुसकर उसका अंत किया था, वैसे ही भारतीय सेना ने आतंक के गढ़ में घुसकर उसे करारा जवाब दिया है।” उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सैन्य विजय नहीं, बल्कि एक नई रणनीति का संकेत है, जो देश की रक्षा नीति में निर्णायक बदलाव को दर्शाता है।पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज का भारत आतंकवाद का केवल शिकार नहीं, बल्कि उसका प्रभावी उत्तरदाता बन चुका है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को सेना के इस पराक्रम से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रीय सुरक्षा के इस संकल्प में सहभागी बनना चाहिए।रैली में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का उत्साह देखने लायक था। तिरंगे के साथ लोगों ने सेना के शौर्य को नमन किया और ऑपरेशन सिन्दूर को भारतीय इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय बताया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अब भारत न डरता है, न चुप रहता है—हर हमला अब दुगुनी ताकत से जवाब पाएगा।

TAGGED: Una Echo of 'Operation Sindoor'
Chandrika May 7, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सलूणी ब्लॉक में 7 हज़ार से अधिक परिवारों की पहचान.. जल्द मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ
Next Article JICA ने सराहा हिमाचल का वानिकी मॉडल, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण में दिखा असर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

हमीरपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 1500 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?