सचिन शर्मा, लाहौल स्पीति: जिप्सा में दो दिवसीय इको टूरिज्म फेस्टिवल का भव्य तरीके से आगाज हुआ। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मार्कंडेय ने सोमवार देर शाम को जिस्पा में आयोजित दो दिवसीय लाहुल इको टूरिज्म फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस इको टूरिज्म फेस्टिवल में हिमाचल सहित लाहौल स्पीति की संस्कृति से पर्यटक और अन्य लोग रूबरू हो सकेंगे।
इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री का लाहौल इको टूरिज्म सोसायटी तथा स्थानीय लोगों ने लाहौल की प्राचीन परंपरा केअनुसार स्वागत किया। फेस्टिवल के पहले दिन गरजा पीती ग्रुप ने लोक नृत्य पेश कर कार्यक्रम की शुरआत की। जांस्कर कल्चरल टीम का कार्यक्रम भी रौचक रहा। वहीं इस दौरान केलांग स्कूल, नेपाली एकता मंच, हिपा ग्रुप, गरजा गर्ल्स ग्रुप के अलावा लद्दाखी कल्चर ट्रूप ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जबकि सुनीता , आकाश, रवि, रोजी शर्मा और अनिल सूर्यवंशी ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने कहा कि लाहौल इको टूरिज्म सोसायटी जनजातीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म फेस्टिवल में हिमाचल सहित लेह लद्दाख की संस्कृति देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार भी जनजातीय संस्कृति के संरक्षण व सवंर्धन को बेहतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सर्दियों में स्नो फेस्टिवल की शुरुआत कर
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ राम लाल मार्कें6 ने किया
स्पीति में पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। पहले लाहौल स्पीति कृषि पर निर्भर थी लेकिन अब पर्यटन भी आर्थिकी को बढ़ा रहा है। प्रदेश सरकार ने पहली बार लाहौल घाटी में राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता आयोजित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया।
