शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के चलते कर्मचारियों को वेतन सरकार नही दे पा रही है।इसको लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने सरकार पर निशाना साधा है और सरकार का वित्तिय कुप्रबधन की वजह से वित्तिय संकट खड़ा होने की बात कही।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है।प्रदेश में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार को किसी की कोई चिंता नही है.लोगो को खुद अपना ध्यान रखना पड़ेगा।
विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार वित्तिय प्रबधन सही से नही कर पाई है।दो सौ करोड़ जो नाबार्ड के तहत मिला था वो वापिस चला गया।योजना आयोग से भी सही जानकारियां छुपाई गई.15 सो महिलाओं को देने का वादा किया था, लेकिन ये कहा से दिया जाएगा उसकी जानकारी नही दी गई। पहले कहा गया कि सब महिलाओं को दिया जाएगा और अब बंदिशें लगा दी जिन महिलाओं को दिया जा रहा है उनसे भी वापिस लिया जा है ।
सरकार को नही कोई चिंता..श्वेत पत्र करे जारी
विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे थे आर्थिक स्तिथि को ठीक किया जाएगा और 2027 तक अर्थव्यवस्था देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनायेगे। लेकिन मुख्यमंत्री को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि किस तरह से अर्थव्यवस्था में सुधार करेगे। बोलने से कुछ नही होने वाला है।कांग्रेस जिस दिन से सत्ता में आई है तब आर्थिक संकट का रोना रो रहे है लेकिन अब तीन राज्यो में चुनाव है तो अपने बयान बदल रहे है।यदि आर्थिक संकट नही है तो कर्मचारियों को समय पर वेतन क्यो नही दिया जा रहा है।
