राकेश,ऊना: गगरेट उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोह में क्षेत्र के लगभग 15 विद्यालयों के विज्ञान विषय में अध्ययनरत छात्रों के लिए शुक्रवार को एक शिक्षा वेब-3 मेटावर्स इवेंट आयोजित किया गया। जिला प्रशासन ऊना की ओर से क्रयूसफेयर ओर आईसीपी इंडिया हब के सहयोग से आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में भविष्य की प्रौद्योगिकी मैटावर्स से संबंधित विभिन्न एप्लीकेशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर क्रयूसफीयर के संस्थापक दीपक गोयल सहित विषय से जुड़े अन्य विशेषज्ञों की ओरबसे सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम उन्नयनों को चर्चा और प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा ओर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
कार्यक्रम आयोजन के विषय में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस शिक्षा वेब-3 मेटावर्स इवेंट आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में वेब-3 की क्रांतिकारी संभावनाओं और इसके अनुप्रयोग को परिभाषित करके विज्ञान विषय से जुड़े स्कूली छात्र छात्राओं में भविष्य की सूचना प्रौद्योगिकी के संबंध में ज्ञान व शौक विकसित करना हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में इस प्रकार की और भी कार्यशालाएं ऊना जिला में आयोजित की जाएंगी।
