संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने का करना शुरू कर दिया हैं। इसके तहत अभी धर्मशाला में मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिकल बसों को भी जनता की सुविधा के लिए शुरू किया हैं। इसी के तहत विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के 32मील से हारचक्कियां-लंज-टांडा-धर्मशाला रूट पर भी इलेक्ट्रिक बस दौड़ाई जा ही रही हैं। इलेक्ट्रिक बस को निहारने के लिए लोग यहां आ रहे है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु की ओर से हिमाचल प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने का सपना साकार होने लगा हैं। अब लंबे रूट पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़नी शुरू हो गई हैं। इन इलेक्ट्रिक बसों की बनावट व सजावट देखते ही बन रही हैं। यह काफी रोचक लग रही हैं। वहीं बुद्धिजीवियों ने इलेक्ट्रिक बस को चलाए जाने से ओर हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाए जाने के मुख्यमंत्री के प्रयास की सराहना की हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश प्रदूषण मुक्त होगा।
योगराज डोगरा ने कहा कि आज पहली बार चंगर क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल बस धर्मशाला टांडा लंज से पहुंची हैं जिसकी चर्चा सहराना सारे क्षेत्र में हो रही हैं। मैं क्षेत्रवासियों की तरह विधायक केवल पठानिया, क़ृषि मंत्री चन्द्र कुमार ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करता हूं जिनके सहयोग से चंगर क्षेत्र को पहली इलेक्ट्रिकल बस मिली हैं। क्षेत्रवासी सदा आपके आभारी रहेंगे और आशा है आगे भी इस क्षेत्र का इसी तरह ख्याल रखा जाएगा ।
