नाहन : देवेन्द्र कुमार- प्रदेश सरकार द्वारा इलेक्ट्रिकल व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए जारी किए निर्देशों के बाद सिरमौर जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है । जिला सिरमौर में 100 स्थानों पर इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को लेकर भूमि का चयन किया जा रहा है। जिसको लेकर डीसी ने संबंधित एसडीएम को निर्देश जारी किए हैं, ताकि जल्द से जल्द उक्त स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा सके।
एनएच 47 चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित
डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर के 100 स्थानों पर इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने हैं । जिनमें से 47 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन नेशनल हाईवे पर स्थापित होंगें। जिसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है । इन चार्जिंग स्टेशनों पर 15 से 30 मिनट में वाहन फुल चार्ज हो जाएगा ।
जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में भी मीडियम इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे । जहां पर 3 से 4 घंटे में वाहन चार्ज होने की क्षमता होगी ।उन्होंने कहा कि निजी भूमि मालिक भी अपने यहां चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर सकेंगे । जिसके लिए उन्हें सबंधित एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना होगा ।
